जयपुर. राजस्थान पुलिस की वर्दी पर रिश्वत के दाग तो आए दिन लगते रहते है, लेकिन अब पुलिसकर्मियों के हाथ बेगुनाहों के खून से रंग गए है. एक दिन में ही दो हैरान कर देने वाली घटनाएं सामने आई है. जहां पहले करणी विहार थाने के अंदर पुलिस की पिटाई से एक की मौत हो गई. वहीं अब कालाडेरा थाने में पुलिस के दुर्व्यवहार से आहत एक शख्स ने खुदकुशी कर ली.
जयपुर- पुलिस के दुर्व्यवहार से आहत शख्स ने की आत्महत्या.
पूरा सनसनीखेज मामला जयपुर ग्रामीण का है. जहां कालाडेरा थाने में पुलिसकर्मियों के धक्का देकर थाने से बाहर निकालने से व्यथित एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का नाम राजाराम शर्मा बताया जा रहा है.
दरअसल, मृतक की पत्नी की गत माह पहले स्वप्नलोक इलाके में लूट के इरादे से बदमाशों ने हत्या कर दी गई थी. उस वारदात में मृतक राजाराम भी गंभीर रूप से घायल हुआ था. मृतक ने इस पूरे घटनाक्रम में उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों का हाथ होने का अंदेशा जताया गया था. उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई. वहीं मृतक के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे और मृतक के जयपुर से बाहर जाने पर जबरन उसके घर में घुसकर सामान चुरा लिया.
इस पूरे प्रकरण के बारे में पुलिस में शिकायत करने के लिए जब मृतक कालाडेरा थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उसे धक्के देकर थाने से बाहर निकाल दिया. पुलिसकर्मियों के ऐसे व्यवहार के चलते मृतक को काफी आघात पहुंचा और उसने देर रात फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली.
मृतक ने सुसाइड नोट में लिखी अपनी पूरी पीड़ासुसाइड करने से पहले मृतक राजाराम शर्मा ने अपनी पूरी पीड़ा एक सुसाइड नोट में लिखी है. सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि जब वह चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया. इससे पहले भी वह कई बार पुलिस के आला अधिकारियों से मिल चुका है, लेकिन कहीं भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई.
मृतक ने सुसाइड नोट में उन सभी लोगों के नाम भी लिखे हैं जो उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दे रहे थे और साथ ही तंग कर रहे थे. मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके साथ सभी लोग अन्याय कर रहे हैं और उसे कहीं भी न्याय नहीं मिल रहा है जिससे व्यथित होकर वह आत्महत्या कर रहा है.
0 comments:
Post a Comment