दिल्ली सरकार के दावों के बावजूद सरकारी स्कूलों मे नहीं मिल रहा दाखिला
दिल्ली सरकार भले ही शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का लाख दावा कर रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि दिल्ली में गरीब और कम जानकार लोगों को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों मे कराने मे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में सैकड़ों ऐसे मामले हैं जहां सरकारी स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चों को दाखिला देने से इनकार कर दिया और इसके पीछे अलग-अलग तरीके के कारण बताए जा रहे हैं. कारण भी ऐसे जो दाखिले के लिए जरूरी नहीं है.

0 comments:
Post a Comment